फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत

खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत

Tue, 01 Jan 2019 08:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत
खेत पर गए किसान की
विज्ञापन

करंट लगने से मौत
कुंवरगांव (बदायूं)। मंगलवार सुबह खेत पर सिंचाई करने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। छोटे भाई ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गरुईया निवासी करीब 26 वर्षीय संजीव यादव पुत्र दयाराम मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत पर सिंचाई करने गया था। ट्यूबवेल जाने के रास्ते पर उसके खेत में विद्युत का पोल लगा था। जिसे रोकने के लिए खेत में एक तार गढ़ा हुआ था। उसी तार में किसी तरह करंट उतर आया। संजीव तार के नजदीक से गुजर रहे थे कि तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे छोटा भाई देवेंद्र खेत पर पहुंचा। तभी उसे संजीव तार से चिपका दिखा। अपने भाई का हाल देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को एकत्र कर लिया और विद्युत विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। उसके बाद तार से संजीव को हटाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई देवेंद्र विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed