फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिनदहाड़े बुग्गी चालक को मारी गोली, गांव में तनाव

दिनदहाड़े बुग्गी चालक को मारी गोली, गांव में तनाव

Wed, 09 May 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बुग्गी चालक को मारी गोली, गांव में तनाव
दिनदहाड़े बुग्गी चालक को
विज्ञापन

मारी गोली, गांव में तनाव
बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम, पहले की थी मारपीट
आजमपुर गांव में दो पक्षों में तनाव, पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)।
सिसरका रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुधवार दोपहर तीन बाइक सवारों ने एक बुग्गी चालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिवार वाले घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इससे गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

55 वर्षीय परशुराम फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर निवासी हैं। वह घोड़ा बुग्गी से भट्ठे पर ईंटें ढोने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व परशुराम का गांव के ही लोगों से ओरछी चौराहे पर विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। बुधवार दोपहर परशुराम घोड़ा बुग्गी लेकर कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए आसफपुर की साप्ताहिक बाजार गए थे। वापसी में वह सिसरका रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पीपल के पेड़ के नीचे रुक गए। वहीं नल पर पानी पिया और लेट गया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे तीन बाइक सवार लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए परशुराम वहां से भाग खड़ा हुए। तभी बाइक सवार लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जो उसके पीठ में लगी। इससे वह गिर गए और आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल को देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर फैजगंज बेहटा पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से परशुराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटना से गांव है। परशुराम जाटव पक्ष के हैं और विरोधी पक्ष यादव हैं। घटना की सूचना पर सीओ बिसौली मुन्नालाल अजीतपुर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए गांव में पुलिस तैनात करा दी है। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed