फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यूनिफार्म ठेकेदार की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

यूनिफार्म ठेकेदार की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Thu, 25 Jan 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
यूनिफार्म ठेकेदार की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
फोटो-20
विज्ञापन


यूनिफार्म ठेकेदार की कॉल
डिटेल खंगाल रही पुलिस
बुधवार को कार में मिली भी लाश: संदिग्ध निकला है एक नंबर, पुलिस ने दोबारा किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी यूनिफार्म ठेकेदार संजय रस्तोगी के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। हत्यारों को पड़ने के लिए डीआईजी चंद्रप्रकाश ने सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। हालांकि पुलिस ने गुरुवार को दोबारा घटना स्थल का जायजा लिया। उनके मोबाइल में एक संदिग्ध नंबर मिला है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि संजय रस्तोगी का ब्याज और प्रापर्टी का काम बड़े स्तर पर करते थे। इस घटना के पीछे लेनदेन का विवाद हो सकता है।
बुधवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी यूनिफार्म ठेकेदार संजय रस्तोगी की उन्हीं की कार में मझिया रोड पर लाश मिली थी। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उनकी पत्नी एकता वार्ष्णेय की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे हत्यारों का पता लगाया जा सके। इसके लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को मझिया रोड पर उस स्थान का जायजा लिया था जहां पर कार में लाश मिली थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन देवेश सिंह ने हर बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल की है। इधर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार संजय रस्तोगी का काम ब्याज और प्रापर्टी का अच्छा था, सो इन दोनों बिंदुओं पर भी पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच में एक संदिग्ध नंबर भी मिला है। दो अन्य नंबर मिले हैं, जिनकी पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद हो सकता है। इन दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एसएसपी चंद्रप्रकाश ने घटना के खुलासे को एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। साथ ही इंसपेक्टर सिविल लाइन भी टीम के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed