फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जंगल में चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

जंगल में चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
जंगल में चल रही थी शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
अलापुर। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने अलापुर थाने के गांव पतसा के जंगल में छापामारी कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ ली। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से पुलिस ने बने और अधबने शस्त्रों के साथ उन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि पतसा गांव के जंगल में कई दिन से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर एसआई धर्मपाल सिंह ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर छापामारी कर शस्त्र फैक्ट्री पकड़ ली। यहां से सत्यभान पुत्र दाताराम निवासी काजी खेड़ा, रूपराम पुत्र सोनपाल निवासी मुड़िया खेड़ा थाना मूसाझाग और कासिम पुत्र कयूम निवासी दातागंज को गिरफ्तार कर लिया। तीनों असलहे बना रहे थे। मौके से पुलिस ने बने और अधबने असलहों के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-------
कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार दातागंज। कोतवाली पुलिस ने छापेमारी करके एक युवक को कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा में धर्मवीर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेकर भट्ठी को नष्ट कर दिया। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। बाइक चोरी की होने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed