फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   14 special attention of prison on mafia

14 माफिया पर जेल की खास नजर

Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, बदली जा रही बैरकें
वेस्ट यूपी और पूर्वांचल से अपराधी बने सिरदर्द 

 पिछले तीन-चार दिनों से जेल के अंदर के माहौल को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस समय बदायू जेल में पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 माफिया डॉन के साथ 200 खूंखार अपराधी हैं, जिन पर जेल प्रशासन की विशेष निगाह है। 
बंदी तुकमेश की मौत के बाद बंदियों और कैदियों का जो आक्रोश सामने आया है, उसने जेल प्रशासन को चिंता में डाल दिया। डॉन किस्म के नौ अपराधी तो यहां पहले से थे। पांच को कुछ दिनों पहले पूर्वांचल की जेलों से शिफ्ट किया गया है। गाजीपुर के माफिया मुख्तार अंसारी का राइट हैंड पंकज सिंह भी बदायूं जेल में है। इनके अलावा मुजफ्फरनगर के कई हार्डकोर क्रिमिनल है। जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने के अलावा इन अपराधियों की बैरकों को भी इधर-उधर शिफ्ट कर रहा है। ताकि एक-दूसरे से संपर्क न हो पाए।
विज्ञापन

जेल से चलाते थे गैंग 
जेल में बंद विनोद बावला, अमित पवार, राहुल तिगड़ी, अमित मुखिया, जावेद यह सभी मुजफ्फर नगर के खूंखार अपराधी हैं। जेल से गैंग चलाने के कई मामले सामने आने के बाद इन सभी को प्रशासनिक आधार पर पहले बुलंदशहर, बाद में बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है। गैंग चलाने वाला अनिल बागपत का है। प्रशासनिक आधार पर इसे मेरठ जेल से बदायूं में शिफ्ट किया गया है। पंकज उर्फ रविंद्र, सुमित यह दोनों मुरादाबाद के डॉन हैं। कोर्ट में बम धमाका और ब्लाक प्रमुख की हत्या के आरोपी हैं। शामली का नरेंद्र सिंह और अलीगढ़ का दिनेश चौधरी बदायूं जेल में शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं पूर्वांचल के अपराधी 
डबलू सिंह उर्फ कामेश्वर यह देवरिया का माफिया है। गोरखपुर जेल से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है। दिनेश उर्फ रंपत उर्फ कोड़ा यह आजमगढ़ का डॉन है। इसे सुल्तानपुर जेल से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है। पंकज सिंह उर्फ विनय सिंह यह गाजीपुर का माफिया है। मुख्तार अंसारी का राइटहैंड माना जाता है। इसे जौनपुर से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है। गोरखपुर के चर्चित अपराधी चंदन सिंह उर्फ देवकी सिंह को लखनऊ से हाल ही में बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है।
वर्जन-
पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जेलों से इन अपराधियों को प्रशासनिक आधार पर यहां शिफ्ट किया गया है। इनमें तमाम कुख्यात अपराधी हैं। इनमें कई से सुरक्षा को खतरा रहता है। कुछ को बदायूं जेल से बाहर भेजने के लिए भी लिखा पढ़ी की जा रही है। अभी कुछ दिनों से जेल के माहौल को देखते हुए इंटरनल अलर्ट रखा जा रहा है। कुख्यात अपराधी दूसरे कैदियों की संपर्क में न आएं, इसके लिए समय-समय पर इनके बैरक भी बदले जा रहे हैं।

-अरविंद पांडेय, जेलर
प्रशासनिक आधार पर बदायूं जेल में रखे गए खूंखार अपराधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इनको पहले से ही विशेष निगरानी में रखा जाता है। जेल का माहौल पूरी तरह से ठीक है।
-शशि श्रीवास्तव, डीआईजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed