फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फर्जी सूचना पर बिसौली पुलिस का किसान के घर छापा, मची खलबली

फर्जी सूचना पर बिसौली पुलिस का किसान के घर छापा, मची खलबली

Mon, 25 Jun 2018 05:58 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सूचना पर बिसौली पुलिस का किसान के घर छापा, मची खलबली
फर्जी सूचना पर बिसौली पुलिस का किसान के घर छापा, खलबली
विज्ञापन

अवैध असलाह होने की दी गई थी सूचना, बगैर पुष्टि के जा धमकी पुलिस
किसान ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अवैध असलाह होने की फर्जी सूचना पर बिसौली पुलिस ने एक किसान के घर छापा मारा। पुलिस को अचानक घर में घुसते देख किसान के परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले काफी देर तक तलाशी लेते रहे, लेकिन मिला कुछ नहीं। पीड़ित किसान ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्राम रायपुर जगमन निवासी अमरपाल ने एसपी सिटी को बताया कि उसका गांव बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आता है। रविवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। मध्यरात्रि के समय बिसौली पुलिस अचानक उसके घर में घुस आई। सभी पुलिस कर्मी कमरों में घुस गए। सो रहे पत्नी-बच्चों को उठाकर साइड में खड़ा कर दिया और छानबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने पूरे घर का सामान उलट-पुलट कर दिया। उन्होंने कारण पूछा तो पुलिस वालों ने उल्टे गाली गलौज की। पूछने लगे कि असलहे कहां रखे हैं। बता दो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे परिवार डर गया। पुलिस ने पूरे घर को तलाशी ली पर घर में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इससे किसान बहुत डर गया है। किसान ने एसपी सिटी को बताया कि उसके गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही है। लगता है कि उसने ही परेशान करने की नीयत से फर्जी सूचना दी। किसान ने एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। दोषी पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इंस्पेक्टर बिसौली ओपी गौतम का कहना है कि रविवार रात सूचना आई थी कि किसान के घर में अवैध असलहे रखे हैं। जिस पर छापामारी की गई। परंतु घर में कुछ नहीं मिला। परेशान करने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed