{"_id":"5a10464d4f1c1b7a548bdcb0","slug":"131511016013-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर टोका तो गोली से उड़ा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली देने पर टोका तो गोली से उड़ा दिया
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
घोयल को इलाज के लिए ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। थाना क्षेत्र के धोबई गांव में मामूली बात पर एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते फरार हो गए। मृतक के भाई ने आरोपी दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
दिनदहाड़े हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के गांव अलहदादपुर धोबई में हुई। नरेशपाल यादव का कहना है कि शुक्रवार रात गांव का ही वीर सिंह यादव और शांतिपाल शराब पीकर उसके दरवाजे पर गालीगलौज कर रहे थे। उनके भाई प्रेमपाल (34) ने गालीगलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर पर्र इंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। डर के चलते प्रेमपाल ने घर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी सुबह देखने की धमकी देते हुए चले गए। शनिवार सुबह करीब नौ बजे प्रेमपाल अपने खेत की सिंचाई के लिए प्लास्टिक का पाइप लेने जा रहा था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे असलहों से लैस चार लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही प्रेमपाल घायल होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। परिवारीजन घायल प्रेमपाल को सीएचसी लाए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदायूं ले जाते समय रास्ते में प्रेमपाल की मौत हो गई। भाई नरेशपाल ने गांव के ही वीर सिंह, सत्यपाल पुत्रगण सरनाम सिंह, शांतिपाल पुत्र साहब सिंह और आयेन्द्र पुत्र शांतिपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गोली लगने से ही मौत की पुष्टि हुई। गोली पेट में ही धंसी हुई थी। कोतवाल संजय कुमार गोयल के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। कोतवाल ने बताया कि जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।