फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में दोनों ड्राइवरों की मौत

उझानी में ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में दोनों ड्राइवरों की मौत

Tue, 12 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
उझानी में ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में दोनों ड्राइवरों की मौत

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
बरेली-मथुरा हाइवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार टैंकर और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घरवालों के हवाले कर दिए।

कछला पुल पर रात करीब दस बजे कासगंज की ओर आ रहे ट्रक और सहसवान के उस्मानपुर से आ रहे टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी ट्रक सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर का चालक हाथरस जिले में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव वैशनर निवासी मूलचंद्र (45) और हेल्पर सहसवान के शहवाजपुर मोहल्ला निवासी आकील (30) को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। करीब आधे घंटे बाद ट्रक ड्राइवर को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में डाक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। ट्रक चालक की पहचान संभल जिले में बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मछखेड़ा निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिए। टैंकर के घायल हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed