{"_id":"5952553e4f1c1be1648b46c3","slug":"131498567998-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज के सिरफिरे ने डीजीपी बनकर आईजी को हड़काया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातागंज के सिरफिरे ने डीजीपी बनकर आईजी को हड़काया
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। एक सिरफिरे ने खुद को डीजीपी बताते हुए आईजी रेंज एसके भगत को हड़का दिया। उनको कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए चेताया। शक होने पर आईजी ने फोन नंबर ट्रेस कराया तो पता लगा कि बदायूं के दातागंज से किसी ने फोन किया था। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को दातागंज पुलिस ने हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया।
बरेली रेंज के आईजी एसके भगत को मंगलवार को किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को डीजीपी सुलखान सिंह बताया। आईजी से कहा कि रेंज की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। फोन करने वाले सिरफिरे ने अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई को कहा, आईजी उससे बात करते रहे। बाद में उनको शक हुआ। उन्होंने मोबाइल नंबर की जांच कराई तो पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया था, वह दातागंज के फिरोज खां का है। दातागंज से फोन करके आईजी को हिदायत दिए जाने की बात पुलिस महकमे में फैली तो हड़कंप मच गया। दातागंज पुलिस ने आनन-फानन में फिरोज खां को हिरासत में ले लिया। उसके पास से वह मोबाइल भी मिल गया, जिससे आईजी को फोन किया गया था। बाद में उसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है।
--
जिस व्यक्ति ने खुद को डीजीपी बताते हुए आईजी को फोन किया था, ट्रेस करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
-कमल किशोर, एसपी सिटी