फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, बरेली रेफर

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, बरेली रेफर

Sat, 18 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, बरेली रेफर
दायूं। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक वैवाहिक समारोह के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

ग्राम भवानीपुर निवासी मंजीत (32) पुत्र श्योराज सिंह गुरुवार रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने रामनगर गांव गया था। रामनगर में नाचनी गांव से बरात आई थी। रात करीब 11 बजे मंजीत को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मंजीत को सीधे बरेली ले गए। उन्होंने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इसकी किसी ने सूचना नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed