{"_id":"5c88089dbdec2213f22d19d9","slug":"121552418973-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक स्टाफ ने ग्राहक को पीटा, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक स्टाफ ने ग्राहक को पीटा, अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी/बिसौली (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने एक ग्राहक को पीट दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। कई लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया।
ग्राम खेड़ादास निवासी झंडू सिंह मौर्य मंगलवार को अपने नाती प्रमेंद्र मौर्य के साथ ओरछी चौराहा स्थित स्टेट बैंक में रुपये निकालने आए। उन्होंने अपनी पासबुक पर एंट्री करने के लिए कहा तो वहां तैनात कर्मचारी ने दूसरी मशीन से करने को कहा। प्रमेंद्र ने उससे कहा कि वह मशीन नहीं चल रही है आप ही कर दो। गैस की सब्सिडी देखनी है। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी बैंक में तैनात गार्ड ने उसके साथ मारपीट कर दी, बाद में बैंक कर्मचारियों ने भी उससे मारपीट की। इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर बैंक मैनेजर और उसके गार्ड के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में जानने के लिए शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
-----------------------------
खेड़ादास निवासी झंडू सिंह द्वारा बैंक स्टाफ के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी
-जयप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक, फैजगंज बेहटा