{"_id":"5c755c05bdec2256b8080a3e","slug":"121551195141-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने घर से उड़ाई डेढ़ लाख की संपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरों ने घर से उड़ाई डेढ़ लाख की संपति
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर के गांव बरखेड़ा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना से लोगों में दहशत है। परिजन शादी में शामिल होने मुरादाबाद गए थे। गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सोमवार की रात को चोरों ने गांव बरखेड़ा निवासी राखी पत्नी स्वर्गीय वीरभान सिंह के घर के मुख्य दरवाजा पर लगा ताला तोड़ दिया। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिर चोर घर से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र का पेंडेंट, बर्तन, कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए। राखी ने बताया एक सप्ताह पूर्व वह घर में ताला डालकर अपने एक रिश्तेदार के यहां मुरादाबाद शादी में गई थी। तब से वह वहीं पर रुकी हुई थी। मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार सुबह सूचना दी, तब वह यहां पहुंची। गांव के प्रधान नरेश पाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। पहुंची ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
-----------------------
सुबह सूचना मिली थी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। चोरी के मामले में तहरीर आ गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर