{"_id":"5c226283bdec2256cf3e851d","slug":"121545757315-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास-ससुर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, सास-ससुर पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति व सास-ससुर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
बदायूं। आग में झुलसकर मरी विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को मायके वाले अपने साथ ले गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुलचौरा में सोमवार तड़के लक्ष्मी पत्नी अरविंद संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलस गई थी। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में बरेली ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम लक्ष्मी के पिता ओमप्रताप सिंह निवासी ग्राम दलपतपुर थाना बिथरीचैनपुर, बरेली अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंच गए। विवाहिता के भाई रामगोपाल का आरोप है कि आठ दिन पहले ही अरविंद लक्ष्मी को दलपतपुर से विदा कराकर लाया था। रविवार को उसने डंडे से लक्ष्मी की पिटाई लगाई और सोमवार को केरोसिन डालकर उसकी हत्या कर दी। रामगोपाल की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, उसके पिता सत्यपाल और मां मीरा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष को लक्ष्मी का शव देने से इंकार कर दिया और अपने साथ ले गए। लक्ष्मी का एक बेटा है, जो उसके ससुराल वालों के पास है।