फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुकान में नकब लगाकर हजारों का सामान उड़ाया

दुकान में नकब लगाकर हजारों का सामान उड़ाया

Tue, 25 Dec 2018 07:47 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
दुकान में नकब लगाकर हजारों का सामान उड़ाया
दुकान में नकब लगाकर सामान चोरी
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर में एक दुकान में नकब लगाकर चोरों ने करीब 50 हजार का सामान चुरा लिया। चोर गाड़ी में भरकर सामान ले गए। इस दुकान में एक साल में चौथी बार चोरी की गई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी है।

मुनीश गुप्ता की डहरपुर में सतगुरु ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने नकब लगाकर 25 कट्टे बाजरा, दो पंखें, इंजन पार्ट्स समेत करीब 50 हजार का सामान चुरा लिया। मुनीश ने बताया कि इस साल में चार बार दुकान में चोरी हो चुकी है, मगर चोर कभी पकड़ में नहीं आए, जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस को इस घटना की भी सूचना दे दी है, जिस पर पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। चोरी की बढ़ती जा रही घटनाओं से अन्य दुकानदारों में खलबली मची हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्त ठीक से न होने के कारण घटनाएं हो रहीं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed