फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिवाली पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत

दिवाली पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत

Thu, 08 Nov 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत
फोटो--17, 18
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर हुआ हादसा, पुलिस ने वाहन चालक पकड़ा,
क्रासर
कब्जे में लिया ट्रक कब्जे

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सदर कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परंतु पुलिस ने आगे से घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सदर कोतवाली इलाके में बाईपास पर हुआ। इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला जमुनी निवासी 50 वर्षीय सिद्दीकी अहमद पुत्र गफ्फूर अहमद बाइक से पत्नी अफसाना (45) के साथ रिश्तेदार के चालीसवें में शामिल होने शहर के अल्फा खां सराय मोहल्ला जा रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी आवासों के सामने बाईपास पर उझानी की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने दंपति को रौंद दिया। टक्कर से अफसाना काफी दूर जा गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि सिद्दीकीअहमद और उनकी बाइक ट्रक से बुरी तरह कुचल गए। इससे उनकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने ट्रक रोकने का प्रयास भी किया था लेकिन चालक उसे खेड़ा नवादा की ओर दौड़ा ले गया। मगर पुलिस ने आगे से घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक कब्जे में ले लिया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक का नाम पता किया। फिर उसके बाद परिजनों को सूचना दी। तब तक पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिद्दीक अहमद अपने मोहल्ले में सिलाई का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed