{"_id":"5bcf6089bdec22698e6eaf37","slug":"121540317321-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की सूचना पर रात को निकले डीएम, 15 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की सूचना पर रात को निकले डीएम, 15 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 23 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
अफसरों ने बालू भरी 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
डीएम रात में खुद निजी वाहन में निकले: सिविल लाइंस, उझानी और मुजरिया इलाकों में छापेमारी, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस ने ओवरलोडिंग में किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ उझानी। गंगा में अवैध खनन करके रात को ट्रैक्टर-ट्रालियों में बालू भरकर ले जाया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार रात करीब 11 बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह प्राइवेट गाड़ी में हकीकत जानने निकल पड़े। उन्हें सिविल लाइंस, उझानी और मुजरिया थाना क्षेत्र में बालू से भरी 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलीं। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर ने सभी ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़कर पुलिस के हवाले कर दीं। पुलिस ने ओवरलोडिंग में चालान कर दिया। अवैध खनन की सूचना मिलने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य के साथ बैठक की। डीएम ने रात करीब 11 बजे सबसे पहले मुजरिया थाना क्षेत्र में छापा मारा। तभी उझानी-मुजरिया रोड पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू लेकर जाती मिलीं। उनके निर्देश पर एसडीएम सदर ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं, जिन्हें थाना मुजरिया पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। उझानी थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा रोड पर मंडी समिति मोड़ के पास सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बालू ले जाती मिलीं। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने सभी को पकड़ लिया, जिन्हें उझानी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनके अलावा बालू भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना सिविल लाइंस इलाके में पकड़ीं गईं, जिनमें चार शेखूपुर में मिलीं। सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दी गईं। खास बात यह कि चालक किसी ट्रैक्टर का हाथ नहीं आया। मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए लोग संबंधित थाने के चक्कर काटने लगे। ---------------
कछला में चंदनपुर के पास होता है अवैध खनन
गंगा किनारे कछला के आसपास इलाके में पिछले सीजन से ही खनन प्वाइंट बंद है। मगर कादरचौक क्षेत्र में खनन के लिए प्वाइंट घोषित हो जाने के बाद धंधेबाजों ने नया फार्मूला निकाल लिया। सूत्रों की मानें तो चंदनपुर गांव के आसपास बालू की खुदाई की जा रही है। चूंकि कादरचौक क्षेत्र में प्वाइंट है, सो धंधेबाज फर्जी पर्चियां दिखाकर चंदनपुर इलाके से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ले जाते हैं।
------------
ट्रैक्टर चालक हो जाते हैं फरार कछला के पास पिछले महीनों में एसडीएम सदर की अगुवाई में छापा मारा गया था। चंदनपुर के पास गंगा किनारे बालू लदी तीन-चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई थीं। चालकों के फरार होने पर वाहनों का ओवरलोडिंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
-------------
वर्जन
सोमवार रात को अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इस पर मैं खुद निकला और एडीएम प्रशासन एवं एसडीएम सदर को लगाया। इस दौरान बालू लदीं कई ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम