{"_id":"5b007f014f1c1bd4408b673b","slug":"121526759169-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडरूम में पति को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश 21-11-09","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैडरूम में पति को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश 21-11-09
Updated Sun, 20 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को जान से
मारने की कोशिश
दातागंज के परा मोहल्ला में शुक्रवार की रात हुई घटना दो दिन पहले पत्नी को ससुराल से बुलाकर लाया था रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज।
नगर के मोहल्ला परा में एक विवाहिता ने बेडरूम में पति को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर पहुंची मां ने किसी तरह पुत्र को बचाया। पुलिस ने परिवार वालों की ओर से एनसीआर दर्ज कर महिला का शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला परा निवासी नत्थू लाल के पुत्र रमेश (24) की शादी दो साल पहले थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी प्रेमपाल की बेटी सदावती के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से सदावती सिर्फ दो बार ससुराल आई। रमेश 17 मई को पत्नी सदावती को बुलाकर घर लाया था। 18 मई की रात रमेश और उसकी पत्नी कमरे में सोए थे। जबकि परिवार के बाकी लोग छत पर सो रहे थे। देर रात में कमरे के अंदर से रमेश के चीखने की आवाज आई। मां मुन्नी देवी तुरंत नीचे उतरी और कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गई। उन्होंने देखा कि रमेश जमीन पर नीचे पड़ा था और उसके सीने पर सदावती बैठी है। वह रमेश की गर्दन दबा रही थी। यह देखकर मुन्नी देवी चीखने लगी। तभी परिवार के बाकी लोग नीचे पहुंच गए।उन्होंने देखा कि रमेश की आंखें खुलीं हुई और जीभ बाहर निकली हुई है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और सदावती को हिरासत में ले लिया। इसका पता लगने पर सदावती के मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के इकट्ठे होने पर तनातनी हो गई, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया।
उधर, परिवार वाले रमेश को सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे बरेली भेज दिया गया। पुलिस ने रमेश के पिता की तहरीर पर सदावती के खिलाफ मारपीट के आरोप में एनसीआर दर्ज कर ली। एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सदावती अपने मायके वालों के साथ चली गई।
विज्ञापन
शुरू से रमेश को पसंद नहीं करती थी सदावती
दातागंज। यदि दोनों पक्षों के जानकार लोगों की बातों को सच माना जाए तो सदावती शादी के बाद से ही पति रमेश को पसंद नहीं करती थी। इसीलिए वह शादी से मात्र दो बार ही ससुराल आई, लेकिन उसने कभी ससुराल में यह जाहिर नहीं होने दिया कि वह नाराज भी है, लेकिन शुक्रवार की रात उसने पति को ही हमेशा-हमेशा को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।