फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जलकर मरी थी किशोरी, श्वांस नलिकाओं में मिली कार्बन

जलकर मरी थी किशोरी, श्वांस नलिकाओं में मिली कार्बन

Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जलकर मरी थी किशोरी, श्वांस नलिकाओं में मिली कार्बन
जलकर मरी थी किशोरी, श्वांस नलिकाओं में मिला कार्बन
विज्ञापन

घटना के दिन से गायब हैं किशोरी के माता-पिता और भाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी जिंदा जलकर मरी थी। उसकी श्वांस नलिकाओं और फेफड़ों में कार्बन मिला है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि उसके रिश्तेदार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को रिश्तेदारों और गांव वालों के हवाले कर दिया।
15 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक घर के अंदर जलकर मौत हो गई थी। उस समय किशोरी की मां शहर में सब्जी बेचने गई थी। उसके पिता और भाई भी घर से गायब थे। मोहल्ले वालों की सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ही घटना के संबंध में पुलिस को बताया था। घटना के संबंध में किशोरी के बहनोई ने गांव के कोटेदार मसर्रत और होतीलाल के खिलाफ उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कागजी कार्रवाई और समय अधिक होने की वजह से शनिवार दोपहर तक किशोरी के शव का पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी का पूरा शरीर जला हुआ पाया गया। किशोरी के 100 प्रतिशत जलने से कोई चोट, गला दबाने या गोली मारने जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई। किशोरी की श्वांस नलिकाओं और फेफड़ो में कार्बन मिला। इससे साफ है कि आग लगने के दौरान किशोरी जीवित थी, उसके सांस लेने पर आग की लपटों से निकली कार्बन श्वांस नली और फेफड़ों में चली गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान किशोरी के भाई और पिता नहीं थे। बहनोई के मुताबिक किशोरी के मां-बाप और भाई शुक्रवार से गायब हैं। उनका कुछ पता नहीं चला है। शनिवार को पता चला कि किशोरी के पिता इस्लामनगर क्षेत्र में कहीं रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed