फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers jammed highway after on the death of youth

बेटे की लाश देख गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, हंगामा

Sun, 15 Apr 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 15 Apr 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed highway after on the death of youth
Jam

मोर्चरी में रखी बेटे की लाश देखकर परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार सुबह परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने शहर विधायक आवास के सामने हाईवे पर जाम लगाकर कर करीब एक घंटे खूब हंगामा किया। परिवार वालों का कहना था कि उनके बेटे की हत्या की गई है। जबकि पुलिस हादसा साबित करने पर तुली है। परिवार वाले दोबारा पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़े थे। जाम के दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह व सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव के दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए, जिसके बाद जाम खोल दिया गया।

विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भगवतीपुर गांव के पास शनिवार सुबह 24 वर्षीय युवक का शव मिला था। पुलिस का कहना था कि युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई थी। पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, युवक को तलाशते हुए शनिवार रात मोर्चरी पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त बेटे बबलू के रूप में की। बबलू सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रघुनाथ का बेटा था। परिवारिजनों के मुताबिक बबलू अपने ममेरे भाई अनिल का ई-रिक्शा चलाता था। वह शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। तलाशी के दौरान रविवार रात परिजनों को भगवतीपुर गांव के पास लाश मिलने का पता चला। रविवार रात करीब 12 बजे परिवार वाले खेड़ा नवादा चौकी पहुंचे। फिर मोर्चरी जाकर शिनाख्त की।
विज्ञापन

बबलू के परिवार वाले शनिवार रात से ही लूटपाट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इस मामले में हत्या का केस दर्ज नहीं हुआ तो परिवार वालों ने रविवार सुबह करीब आठ बजे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास के सामने जाम लगा दिया। लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह, सदर कोतवाल ओमकार सिंह परिवार वालों के साथ-साथ भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार वाले इस मामले में कार्रवाई पर अड़े रहे। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, सिटी मजिस्टेट संजय कुमार सिंह और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक मौके पर जाम लग रहा। बाद में सीओ सिटी के आश्वासन पर परिवार वाले शांत हुए। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर लूट और हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के आदेश पर हुआ दोबारा पोस्टमार्टम
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस इस घटना को एक्सीडेंट मान रही थी। परंतु परिवार वाले बबलू की हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों की मांग पर सीओ सिटी ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। तब कहीं बबलू के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक का लिवर और प्लीहा फटा हुआ मिला था। उसके सिर, हाथ और पैैरों में चोटें आई थीं। एक पैर में जांघ की हड्डी टूटी पाई गई थी। यही चोटें शनिवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लिखी गई थीं।

शनिवार को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
बबलू शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। शनिवार को भी कुछ पता नहीं चला परिवार वालों ने कोतवाली जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। बबलू की लाश शनिवार सुबह मिली थी। परिवार वालों को आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बावजूद उन्हें लाश मिलने की सूचना पुलिस ने नहीं दी। इसी को लेकर आक्रोश भड़क गया।



परिवार वालों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया है। उनकी तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है, जो सच्चाई सामने आएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed