{"_id":"59c27c404f1c1b9b688b5af7","slug":"121505918016-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को घर से निकाला
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहसवान। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गाव अनंदीपुर निवासी उजमा बी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गांव के ही अच्छे मियां के साथ हुई थी। परिवार वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और आटो रिक्शा के लिये पांच लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। इसी दौरान गर्भवती होने पर परिवार वालों ने गर्भ गिराने के नियत से मारापीटा की और घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये के साथ ही घर आने को कहा। मायके वाले और आस पड़ोस के लोगों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पीड़िता ने पति अच्छे मियां, रजीना, अवसर, हिरा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।