{"_id":"5bb79fbf867a5507a52ba96e","slug":"11538760639-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार कोर्ट में बहस के दौरान अधिवक्ता पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार कोर्ट में बहस के दौरान अधिवक्ता पर हमला
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। शुक्रवार को तहसीलदार परिसर में बहस के दौरान विपक्षी पक्ष ने एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। जिसे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए।
शुक्रवार को करीब तीन बजे तहसीलदार कोर्ट में सीमादेवी बनाम राजीव कुमार निवासी भवानीपुर थाना इस्लामनगर के मध्य चल रहे वाद में अधिवक्ता ग्रीश चंद्र एवं विपक्षी अधिवक्ता के मध्य बहस चल रही थी। इसी दौरान विपक्षी राजीव कुमार और उनके पुत्र गौरव एक राय होकर अधिवक्ता ग्रीश चंद्र पर तमंचे के साथ हमलावर हो गए। तभी वहां मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के मध्य बीचबचाव किया। बाद में अधिवक्ता इस प्रकरण को लेकर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह से मिले। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए कोतवाली बिल्सी पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए है। जिससे विपक्षियों में खलबली मच गई है।