{"_id":"5b82e95b42c79246424d6ad5","slug":"11535306075-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या, घर के आगे फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या, घर के आगे फेंकी लाश
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 66, 67
ग्रामीण की हत्या, घर
के आगे फेंकी लाश
एक दिन पहले जमीन का बैनामा करने गया था सहसवान, रात तक नहीं लौटा घर
पत्नी की तहरीर पर बाप-बेटे समेत चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को उसके ही घर के सामने फेंक दिया गया। पत्नी के मुताबिक ग्रामीण एक दिन पहले जमीन का बैनामा करने गया था। रात तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की। सुबह दरवाजा खोला तो घर के आगे लाश पड़ी मिली। थाना पुलिस ने बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है, साथ ही शरीर पर चोटों ते निशान भी बताए जा रहे हैं।
करीब 30 वर्षीय सूरजपाल पुत्र अतर सिंह जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नाधा के निवासी थे। उनके नाम छह-सात बीघा जमीन थी। पत्नी चंद्रवती की माने तो उन्होंने एक बीघा जमीन गांव के ही ऋषिपाल को बेची थी। जिसका बैनामा करने के लिए वह शनिवार दोपहर ऋषिपाल के साथ सहसवान जाने के लिए घर से निकले थे, परंतु देर रात तक वह घर नहीं लौटे। देर रात तक परिवार वाले सूरजपाल को तलाश करते रहे। कई रिश्तेदारियों में फोन करके पूछ लिया। इसके बावजूद सूरजपाल का सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिवार वाले थकहार कर सो गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे पत्नी ने घर का दरवाजा खोला तो सूरजपाल की लाश गेट के सामने पड़ी मिली। सूरजपाल की लाश देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्र होकर आ गए। उसी समय परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी चंद्रवती का आरोप है कि गांव के ऋषिपाल, उसका बेटा भूपेंद्र, विशनलाल और गांव का दूसरा ऋषिपाल, सूरजपाल को अपने साथ ले गए थे। कितने रुपये में जमीन तय की थी और न ही उसे कोई रुपये दिए गए। आरोपितों ने जमीन का बैनामा करा लिया। उसके बाद आरोपितों ने सूरजपाल की हत्या कर दी और रात के किसी समय लाश को फेंक कर फरार हो गए। चंद्रवती ने चारों आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन-
गले पर निशान मिले हैं, उससे लग रहा है कि सूरजपाल की गला घोंटकर हत्या की गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर जरीफनगर