फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सेल्समेन से हुई लूट का खुलासा, एक को जेल भेजा

सेल्समेन से हुई लूट का खुलासा, एक को जेल भेजा

Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सेल्समेन से हुई लूट का खुलासा, एक को जेल भेजा
(फोटो-45
विज्ञापन


सेल्समैन से हुई लूट का
खुलासा, एक गिरफ्तार
30 मई को सरेशाम हुई थी लूट का घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। 30 मई की शाम नगर के बिजलीघर रोड पर एक दुकान से बीड़ी का भुगतान ले रहे एक सेल्समैन को लूटने के बाद तीन सशस्त्र बदमाश फरार हो गए। इस घटना का मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।

सीओ इरफान नासिर खां एवं कोतवाल संजय राय ने बताया कि 30 मई की शाम बदायूं के मोहल्ला लोचीनगला निवासी विशाल सक्सेना पुत्र संतोष कुमार यहां बीड़ी का भुगतान लेने के लिए आया था। करीब साढ़े सात बजे बिजलीघर रोड पर स्थित मनोज ओझा की किराने की दुकान से भुगतान ले रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर उसके हाथ में लगा बैग लूट लिया। जिसमें करीब 15 हजार रुपये की नकदी और सेलफोन था। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बाद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई। बीते दिन मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि उझानी-बिल्सी रोड पर एक यात्रा शेड में एक लूट का आरोपी बैठा है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और अजीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला संख्या दो को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूट के चार हजार रुपये, एक तंमचा, तीन कारतूसों को बरामद किया। कड़ी पूछताछ के दौरान अजीम ने बताया उसके साथ भीमकपुर निवासी नईम एवं अन्नू भी इस घटना में शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed