{"_id":"6ad3b4a841030b37630e4ffa","slug":"death-of-siblings-under-suspicious-circumstances-banda-news-c-212-1-sknp1006-153553-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23- मृतक मोहित उर्फ चुन्नू। फाइल फोटो।
बबेरू (बांदा)। मरका थाना क्षेत्र के गांव पिंडारन में देवी दर्शन कर घर लौटे सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने सांप के डसने से मौत की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है।
मरका थाना क्षेत्र के गांव पिंडारन निवासी जयकरन के पुत्र मोहित उर्फ चुन्नू (13) व पुत्री अनूपा (15) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर पंडाल में देवी दर्शन करने गए थे। करीब दो घंटे बाद दोनों घर लौट आए। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन सुबह करीब चार बजे दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चाचा शिवबरन ने बताया कि देवी दर्शन के बाद दोनों की तबीयत खराब हुई। उन्होंने आशंका जताई कि रास्ते में किसी सांप ने दोनों को डस लिया होगा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहित कक्षा छह का छात्र था जबकि अनूपा भोला प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। दोनों छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। पिता जयकरन अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। दो बच्चों की एक साथ मौत से मां राजरानी सहित पूरे परिवार में मातम है।
मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि सांप के डसने की आशंका जताई गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है।