फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   23 houses searched in Chandigarhia neighborhood

Sirsa News: चंडीगढ़िया मोहल्ले में 23 घर खंगाले

Sat, 17 Oct 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
23 houses searched in Chandigarhia neighborhood
सिरसा। शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार अलसुबह चंडीगढ़िया मोहल्ले में विशेष सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड की मदद से सुबह 5 से 9 बजे तक करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान नशा तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे 23 घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने संबंधित घरों के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारन ने बताया कि डीएसपी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की सहायता से संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेकर नशे से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाना भी है। इसके लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील-बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें
सहारन ने लोगों से अपील की कि आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed