{"_id":"5aa011af4f1c1bbb218b6957","slug":"11520439727-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के बाहर उपले पाथने गई एक महिला को तीन युवकों ने दबोच लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ डाले और लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित महिला पति के साथ मूसाझाग थाने गई। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारियों से शिकायत करने पर पीड़ित के पति को हवालात में डाल दिया।
यह घटना तीन दिन पहले की है। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला रविवार शाम गांव के पास स्थित तालाब किनारे उपले पाथने गई थी। जहां उसे गांव के तीन लोगों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने कपड़े फाड़ डाले। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे इससे पहले आरोपी मौके से भाग गए। महिला बदहवास हालत में मौके पर पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पीड़ित महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति-पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने मूसाझाग थाने गए। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को थाने से भगा दिया। कहा कि तुम्हारा समझौता करा देंगे। पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। इस पर गुस्साए थाने वालों ने पीड़ित महिला के पति को हवालात में बंद कर दिया। आरोपियों से फैसला न करने पर महिला के पति का शांति भंग में चालान का दिया।