{"_id":"5a5597134f1c1b3f428b4e68","slug":"11515558675-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की धरपकड़ जारी, नहीं मिले हत्यारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों की धरपकड़ जारी, नहीं मिले हत्यारे
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धों की धरपकड़
जारी, नहीं मिले हत्यारे
पशु चोरी के दौरान छात्र की हत्या का मामला, कई टीमें जुटीं
अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के गांव सदरउद्दीन नगर में रविवार रात पशु चोरी के दौरान हुई छात्र की हत्या के मामले में चालीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कई थानों की टीमें संदिग्धों की धरपकड़ और पूछताछ में लगी हैं पर सफलता नहीं मिल पा रही है।
रविवार रात 12 बजे गांव निवासी गजराम के घर में चोरों ने पशुओं की चोरी की कोशिश की थी। इसका विरोध करने पर उनके पुत्र जोगेंद्र की हत्या कर दी थी। जोगेंद्र के सीने को छलनी करती गोली उसके बड़े भाई सर्वेश के हाथ में लगी थी। बड़ी घटना के बाद आईजी रेंज एसके भगत भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एसओ प्रमेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए तत्काल खुलासे के निर्देश दिए थे। प्रभारी एसएसपी डॉ. एसपी सिंह ने उघैती के साथ ही आसपास के कई थाने इस्लामनगर, बिल्सी, बिसौली व सहसवान की टीमें बनाकर खुलासे में लगा दी थीं। सर्विलांस और स्वॉट टीम को भी मदद में लगाया गया था। सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक पुलिस की टीमें क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की धरपकड़ कर रही थीं। पहले पशु चोरी की गतिविधियों में लिप्त या सजायाफ्ता लोगों को पकड़कर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। थाने में इनसे अलग-अलग पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ा जा रहा है। इनमें से कई को मुखबिर बनाकर सुरागकशी पर लगाया जा रहा है। पुलिस चाहती है कि जल्दी ही इस मामले में असली आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाए।
00000000000
जूता दिखाकर पहचान की कोशिश
उघैती। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक स्पोर्ट्स शूज लावारिस हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को दिखाया पर किसी ने इसकी पहचान नहीं की। पुलिस और ग्रामीणों ने माना कि भागते समय चार में से किसी एक बदमाश का यह जूता रह गया है। अब पुलिस धरपकड़ के दौरान संदिग्धों को यह जूता को दिखवा रही है। उनसे जानकारी की जा रही है कि इस तरह का जूता कौन पहनता है।
विज्ञापन
000000000
गांव में हुई अंत्येष्टि, सीओ रहे मौजूद
उघैती। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात जोगेंद्र का शव गांव ले जाया जा सका था। तब शव की अंत्येष्टि नहीं हो सकी थी। मंगलवार पूर्वाह्न गांव के श्मशान में जोगेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। काफी संख्या में ग्रामीण यहां मौजूद रहे। सीओ बिल्सी राघवेंद्र प्रताप सिंह भी यहां थे। उन्होंने गांव में ही डेरा डाल रखा है। ग्रामीणों से संवाद कर सीओ बदमाशों तक पहुंचने की जुगत में लगे हैं।
0000000000
पशु चोरी पर अंकुश नहीं, चार और चुराए
उघैती। आईजी के सख्त तेवर और प्रभारी एसएसपी की नाराजगी के बावजूद एसओ पशु चोरों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहे हैं। सोमवार रात चार और पशु चोरी कर लिए गए। पुलिस ने इस मामले में भी हमेशा की तरह तहरीर लेकर रख ली। थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई दलाई निवासी नत्थू सिंह शाक्य की पशुशाला में भैंस बंधी हुई थी। सोमवार रात कुछ चोर आए और भैंस व उसका बछड़ा खोलकर ले गए। सुबह जब नत्थू चारे के लिए पशुशाला में आए तो उनकी भैंस वहां नहीं थी। उनके साथ ही गांव के गोविंद शाक्य की भैंस व बछड़ा भी पशुशाला का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। इसकी तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।