फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुर की हत्या में आरोपी था चंद्रवीर

ससुर की हत्या में आरोपी था चंद्रवीर

Fri, 03 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ससुर की हत्या में आरोपी था चंद्रवीर
crime scene
वजीरगंज /बदायूं। गुरुवार रात कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश चंद्रवीर को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसका आगे का उपचार भी अब जिला जेल में होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला संभल के थाना बनियाठेर अंतर्गत गांव चिड़ियाभवन निवासी चंद्रवीर काफी शातिर है। उसके ऊपर वजीरगंज के अलावा बनियाठेर थाने में भी हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के मुकदमें चल रहे हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में घटनास्थल से आधा किमी दूर गांव चिंदरी में चंद्रवीर की ससुराल है। उसके ससुर रमेश की हत्या वर्ष 2010 में हुई थी। उसमें चंद्रवीर आरोपी था और तभी से वजीरगंज पुलिस उसे खोज रही थी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर उसे जिला अस्पताल से ले जाकर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रवीर को जेल में दाखिल किया गया है। उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं है। जरूरत होगी तो उसका आगे का उपचार जेल के अस्पताल में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
हत्या की कोशिश का एक और केस दर्ज
वजीरगंज। पुलिस ने दर्शाया था कि मुठभेड़ के दौरान चंद्रवीर की ओर से की गई फायरिंग में स्वॉट टीम प्रभारी रामगोपाल शर्मा और सिपाही मनीष कुमार घायल हो गए। इस मामले में पुलिस की ओर से चंद्रवीर के खिलाफ वजीरगंज थाने में हत्या की कोशिश का एक और केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कड़ी चौकसी में रखा, मुठभेड़ पर सवाल
बदायूं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चंद्रवीर के इर्दगिर्द खासी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस ने मीडिया को भी चंद्रवीर से बात नहीं करने दी। शायद पुलिस को डर था कि चंद्रवीर कुछ ऐसा न कह दे जिससे उसका गुडवर्क सवालों में आ जाए। चर्चा है कि चंद्रवीर को क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम गाजियाबाद से बुधवार को ही पकड़ लाई थी। गुडवर्क दिखाने के लिए उसी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ दिखा दी गई जहां से वह वांछित चल रहा था। मौके पर जिले भर का अमला भी इसीलिए जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed