{"_id":"59dbad4a4f1c1b0d698b4d19","slug":"11507568970-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्यूशन से घर लौट रही छात्रा से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
्यूशन से घर लौट रही छात्रा से तीन लड़कों ने किया गैंगरेप
इस्लामनगर (बदायूं)।
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को रास्ते में तीन युवकों ने घेर लिया और गैंगरेप किया। लोकलाज की वजह से छात्रा और उसके घरवाले छह दिन तक मामले को छिपाए रहे। सोमवार को परिवारीजनों के साथ छात्रा ने थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। वह दूसरे गांव में स्थित स्कूल में पढ़ती है। तीन अक्तूबर को वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में मिले तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों युवक छात्रा को जबरन बाजरे के खेत में ले गए और गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। वहां से छात्रा अपने घर चली गई, लेकिन लोकलाज की वजह से घटना की जानकारी परिवारीजनों को नहीं दी।
उधर, किसी तरह छात्रा के साथ हुई घटना की चर्चा गांव में फैलने लगी। छात्रा का भाई अपराधी किस्म का होने के कारण घर से अलग रहता है। छात्रा के पिता हैं नहीं। भाई को घटना जानकारी होने के बाद सोमवार को पीड़ित छात्रा परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंची। गैंगरेप की घटना का पता चलने पर पुलिस में खलबली मच गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से गांव में तनाव की स्थिति बन सकती थी। इसको ध्यान में रखकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव किसेरा निवासी वाहिद पुत्र रफीक, अकील पुत्र शकील और लटूरी पुत्र साबिर के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हल्का दरोगा राजेश यादव ने बताया कि एक आरोपी वाहिद को पकड़ लिया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
--
छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले में एक आरोपी पकड़ लिया गया है। फरार अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। गांव के हालात पर नजर है।
-रामनरेश माथुर, एसओ, इस्लामनगर
---
तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को पकड़ भी लिया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें बना दी गई हैं। गांव में पूरी तरह शांति है।
- राघवेंद्र सिंह राठौ, सीओ बिल्सी