फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वर पक्ष ने किया इंकार, नहीं आई तीन बहनों की बरात

वर पक्ष ने किया इंकार, नहीं आई तीन बहनों की बरात

Tue, 07 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
वर पक्ष ने किया इंकार, नहीं आई तीन बहनों की बरात
बदायूं/उघैती। दिल्ली निवासी एक ही पिता के तीन बेटों की शादी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों से तय हुई। सोमवार को बरात आनी थी। कन्या पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां कर लीं, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि बरात नहीं आ रही है। लड़के वाले अब शादी नहीं करेंगे। यह खबर सुनकर कन्या पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़कियों के पिता ने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ देने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन

उघैती के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों की शादी दिल्ली रिठाला क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के तीन सगे बेटों के साथ तय की थी। यह रिश्ता दो अप्रैल को तय हुआ था। पिता के मुताबिक लड़कों के पिता ने चार लाख रुपये मांगे थे। कहा था कि यह धनराशि बैंक खाते में डाल देना। 28 अप्रैल को लड़कों के पिता गांव आए और उसे बदायूं ले जाकर शादी के कार्ड छपवाए, जिसके बाद कन्या पक्ष ने शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दीं। लड़की पक्ष के मुताबिक लड़कों के पिता दो मई को फिर से गांव में आए। बोले-वह अब दो लड़कों की शादी करेंगे, साथ ही रुपये भी नकद लेंगे। इस बात पर भी लड़कियों का पिता राजी हो गया। सोमवार को बरात आनी था। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं। नाते-रिश्तेदार भी आ गए, लेकिन दोपहर में दिल्ली से सूचना आई कि बरात नहीं आ रही है। लड़कों की मां ने कहा कि वह अब शादी नहीं करेंगे। इसे सुनकर कन्या पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों के पिता ने थाने आकर इस मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बरात की खातिरदारी को बन गए थे पकवान
दिल्ली से आने वाली बरात को लेकर कन्या पक्ष ने खातिरदारी के लिए सब तैयारियां कर लीं थीं। हलवाई ने बरात के लिए मिष्ठान के साथ ही अन्य पकवान बना लिए थे, लेकिन एक खबर से सबकुछ बेकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष की तरफ से इस मामले की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर, उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed