{"_id":"5c94c9b3bdec224e4c202f62","slug":"111553254835-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटके मिले युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटके मिले युवकों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गृह क्लेश के चलते बिसौली और कादरचौक क्षेत्र में दो युवकों ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों युवकों के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव के पोस्टमार्टम कराए हैं।
कादरचौक। रक्षपाल (28) पुत्र विजयी कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम बरचऊ निवासी था। मोहल्ले वालों के मुताबिक रक्षपाल पत्नी रीना देवी, दो बच्चों और मां शीलावती के साथ रहता था। होली पर उसकी मां अपने मायके गई हुईं थीं। गुरुवार को युवक ने शराब पी, जिसको लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। रात में किसी समय युवक फंदे पर लटक गया। शुक्रवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो रक्षपाल का शव फंदे पर लटका देखा, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी अवनीश उर्फ मोनू (18) पुत्र जसवंत बुधवार की रात अपने घर में सो रहा था। अगले दिन गुरुवार तड़के परिवार वाले उसे होली पर आखत डालने के लिए उठाने गए। उसका कमरा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने काफी देर तक आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अवनीश का शव फंदे पर लटका देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उससे बड़े भाई की एक साल पहले मौत हो गई थी। आत्महत्या की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। छोटे भाई डंबल और रोहिताश का रो-रोकर बुरा हाल है।