{"_id":"5c66b41fbdec22120179b836","slug":"111550234655-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 25 किलो डोडा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 25 किलो डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। खेड़ा नवादा चौकी पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार से डोडा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25 किलो डोडा बरामद किया गया है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है।
शुक्रवार सुबह खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र शर्मा को सूचना मिली कि एक कार बरेली की ओर से आंवला जा रही है। उसमें डोडा भरा हुआ है। कुछ देर में कार खेड़ा नवादा तिराहे से गुजरने वाली है। यह सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के तिराहे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने सामने से आ रही कार को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार में 25 किलो डोडा बरामद हुआ। उसके बाद चालक और कार को थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ में चालक ने अपना नाम अयाज निवासी ग्राम सालारपुर थाना सिविल लाइंस बताया। पुलिस ने अयाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।