{"_id":"5ad0be024f1c1b412c8b45b0","slug":"111523629570-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण में फेल बिल्सी कोतवाल निलबिंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध नियंत्रण में फेल बिल्सी कोतवाल निलबिंत
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण में फेल बिल्सी कोतवाल निलबिंत
बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को अपराध नियंत्रण में लंबे समय से विफल चल रहे बिल्सी कोतवाल कृष्ण गोपाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अभी उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
20 मार्च की रात क्षेत्र के गांव बीबीगंज, अहमदनगर असौली एवं नौ अप्रैल की रात सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद एसएसपी ने दोनों घटनाओं को शीघ्र खुलासा किए जाने के कड़े निर्देश कोतवाल को दिए। जिनको कोतवाल ने गंभीरता से नहीं लिया। आदेशों का पालन न करने एवं अपराध नियत्रंण मे असफल रहने के बाद एसएसपी ने कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अभी तक उनके स्थान पर किसी कोतवाल की तैनाती नहीं की गई है।