फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वजीरगंज मं हुए रोड-होल्डप का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

वजीरगंज मं हुए रोड-होल्डप का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 09:15 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज मं हुए रोड-होल्डप का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
फोटो-37,38
विज्ञापन


वजीरगंज में हुए रोड-होल्डअप का खुलासा, दो बदमाश दबोचे
पकड़े गए बदमाशों में एक बरेली, दूसरा पीलीभीत निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)।
आंवला रोड पर 18 दिन पहले झावर की पुलिया के पास हुई रोड-होल्डअप की वारदात का पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर खुलासे का दावा किया है। दावा है कि पकड़े गए बदमाशों के पास सेे साढ़े सात हजार रुपये, तमंचा और सड़क पर गाड़ा गया लोहे का नुकीला एंगिल भी बरामद किया है। एसएसपी अशोक कुमार ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।
23 मार्च को तड़के चार हथियार बंद बदमाशों ने आंवला मार्ग पर झावर की पुलिया के पास सड़क पर लोहे के नुकीले एंगल डाल दिए थे। इसी बीच दिल्ली से आंवला जा रही एक निजी बस पंक्चर होने के बाद जैसे ही रुकी वैसे ही बदमाशों ने उसे कब्जे में कर लिया। फिर परिचालक अय्याज अहमद की पिटाई करने के बाद उससे 55 हजार रुपये लूट लिए। उसे पास के गड्ढे में डाल दिया। बदमाशों ने बस में घुसकर यात्रियों से जमकर लूटपाट भी की। एसएसपी अशोक कुमार ने थाना पुलिस को वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने एसओजी टीम को भी लगाया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की रात्रि में गश्त के दौरान आंवला मार्ग पर ही ग्राम चिंजरी तिराहे के पास से अरविंद पुत्र जीवन लाल निवासी ग्राम नरियावल थाना बिथरी चैनपुर (बरेली) तथा भूपेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जिहोरा कल्याणपुर थाना बरखेड़ा (पीलीभीत) को दबोच लिया। पुलिस ने अरविंद के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस तथा चार हजार रुपये तथा भूपेंद्र के पास से साढ़े तीन हजार रुपये, लोहे का नुकीला एंगल बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बस लूटकाड के साथ फरवरी में बिल्सी में पिकअप तथा मोटर साइकिल सवारों से की गई लूटपाट में शामिल होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी आरए डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने तीसरे साथी नन्हें यादव पुत्र करन सिंह निवासी चैत गौंटिया थाना कैंट बरेली के साथ कस्बे में बस लूट की घटना के साथ ही बिल्सी में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। नन्हे इनका गैंगलीडर है जो अभी फरार है। दावा किया कि उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि अरविंद व भूपेंद्र शातिर अपराधी हैं इन पर पीलीभीत, बदायूं तथा बिल्सी में लूट डकैती आदि के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
.........
बदमाशों का है आपराधिक इतिहास
वजीरगंज। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अरविन्द और भूपेंद्र पर पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर, जहानाबाद, बदायूं के थाना वजीरगंज, बिल्सी में लूट आदि के संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं भूपेन्द्र भी शातिर अपराधी है।

----
बदमाशों को पकड़ने वाली यह थी पुलिस टीम
वजीरगंज। बस लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल वजीरगंज दरोगा महक सिंह, सिपाही शमशेर सिंह और राकेश कुमार हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने इस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed