फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पति से झगड़ा होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
नूरपुर पिनौनी। पति से कहासुनी होने पर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सैहफुल्लागंज निवासी रोहताश और संतोष की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उनके तीन साल की एक बेटी है। ग्रामीणों के मुताबिक रोहताश की मां अपने मायके गई हुई थीं। बुधवार की सुबह रोहताश के पिता काम से चले गए। दोपहर करीब एक बजे रोहताश और उसकी पत्नी संतोष के बीच कुछ कहासुनी हो गई। संतोष घर से बाहर चला गया। अपराह्न करीब तीन बजे लौटा तो घर में संतोष फंदे पर लटकी हुई थी। उसके बताने पर आसपास के लोग पहुंच गए। फौरन संतोष को नीचे उतारा गया। तब तक वह दम तोड़ चुुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर सहसवान थाना क्षेत्र के गांव कुआडांडा से संतोष के मायके वाले पहुंच गए। कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दाह संस्कार कर दिया गया। मगर बाद में मृतका संतोष के भाई रजनेश और भुवनेश ने इस्लामनगर थाने जाकर पुलिस को सूचना दे दी। देर शाम पुलिस सैहफुल्लागंज गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed