फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धारदार हथियार से काटकर ग्रामीण की हत्या, पत्नी हिरासत में

धारदार हथियार से काटकर ग्रामीण की हत्या, पत्नी हिरासत में

Sat, 30 Mar 2019 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से काटकर ग्रामीण की हत्या, पत्नी हिरासत में
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मामूरगंज में शुक्रवार रात एक ग्रामीण की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उस वक्त ग्रामीण बंद घर में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था, इसलिए मोहल्ले वालों को शक है कि ग्रामीण की हत्या उसकी पत्नी ने ही की है। इस पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम मामूरगंज निवासी नत्थू (40) पुत्र सुक्खी अपने मां-बाप का एकलौता वारिस था। उसके कोई भाई-बहन नहीं थे और न ही संतान थी। कोई जमीन नहीं है सिर्फ पक्का घर है, जिसमें दो कमरे बने हैं। हजरतपुर के जमालपुर निवासी धनदेवी वर्ष 2008 में नत्थू के संपर्क में आई थी, तभी से वह पत्नी बतौर नत्थू के साथ रह रही थी। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे मोहल्ले वालों ने धनदेवी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी थी। इस पर मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे। उस समय नत्थू के घर का मेन गेट अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाया और कमरे में अंदर पहुंचे, जहां एक चारपाई पर नत्थू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। मोहल्ले वालों के पूछने पर धनदेवी ने बताया था कि वह नत्थू के साथ चारपाई पर सो रही थी। कोई व्यक्ति आया और नत्थू की हत्या करके फरार हो गया। मोहल्ले वालों ने मामला संदिग्ध मानते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। आधा घंटा बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई। नत्थू के पेट, हाथ और जांघ पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। इससे नत्थू के पेट की आंतें बाहर आ गईं थीं। पुलिस ने धनदेवी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। नत्थू के मौसेरे भाई सूरजपाल के बेटे पवन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चार साल अन्य लोगों के साथ रही थी धनदेवी
-नत्थू के संपर्क में आने के कुछ समय बाद धनदेवी करीब दो साल तक गांव के ही व्यक्ति के साथ रही थी। उसके बाद दो साल भटियारी निवासी एक व्यक्ति के साथ रही। उसकी मौत के बाद धनदेवी वापस आ गई और नत्थू के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी पत्नी पर शक जा रहा है। इससे उसे थाने बुला लिया गया है। मामले की जानकारी ली जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- हरिभान सिंह राठौड़, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed