{"_id":"5c7c1ea1bdec227d9070d635","slug":"101551638177-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग की खोखानुमा दुकान में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग की खोखानुमा दुकान में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दिव्यांग युवक की खोखानुमा दुकान को किसी ने आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देखते दिव्यांग के परिजन मौके पर भी पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले आग लगाने वाले खिसक गए। देर रात पुलिस ने मौका मुआयना किया।
घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। कांशीराम कॉलोनी निवासी नसीम पुत्र रियाजुद्दीन दिव्यांग है। उसने घर के पास ही खोखानुमा दुकान रख ली थी। दुकान में बीड़ी, सिगरेट, पान मसाले के पाउच के अलावा घरेलू इस्तेमाल का सामान था। रात में करीब नौ बजे वह दुकान को बंद कर घर को चला गया। देर रात ही किसी ने उसे दुकान में आग की लपटें उठने की जानकारी दी तो उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक उसमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। सूचना के बाद देर रात ही पुलिस भी कॉलोनी पहुंची। पुलिस कर्मियों ने घटना के बारे में दिव्यांग समेत आसपास के लोगों से जानकारी की। बताते हैं कि कॉलोनी के आसपास ही शराबियों का जमघट लगा रहता है। नशे की हालत में लोग हंगामा भी करते हैं। इस घटना में शराबियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन नसीम का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है।