फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अपराधी निकले राजस्थानी कुनबे के लोग

अपराधी निकले राजस्थानी कुनबे के लोग

Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अपराधी निकले राजस्थानी कुनबे के लोग
दातागंज (बदायूं)। दो बाइक सवार नाबालिग बदमाशों के पकड़ने जाने के मामले में पलिया गांव के लोगों का नजरिया बिल्कुल ठीक निकला। उनके अलावा कुनबे के अन्य भी पक्के अपराधी निकले। उन नाबालिग बदमाशों के पिता और चाचा के खिलाफ चोरी, लूट और अन्य धाराओं में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के अलावा एक के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से तमंचे-चाकू बरामद हुए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब बुधवार देर शाम दो राजस्थानी नाबालिग पलिया गांव की डेयरी पर दूध लेने पहुंचे। इस गांव में कुछ दिन पहले आधा दर्जन बदमाशों ने मढ़ी पर रह रहे साधु और दो गांव के युवकों को पीटा था। उनको पीटने वाले बदमाशों की भाषा और वेशभूषा दूध लेने आए दोनों नाबालिग लड़कों से मेल खा रही थी। ग्रामीणों को पूरा शक हो गया यह वही बदमाशों के साथी हैं या इन्होंने ही घटना को अंजाम दिया था। इस पर पलिया गांव के लोगों ने दोनों नाबालिग बदमाशों को पकड़ लिया और उन्हें एक दुकान में बंद कर दिया। इस दौरान कुछ दूरी पर फायरिंग हुई थी, फायरिंग करने वाले नाबालिगों के साथी थे। पहले पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय ग्रामीणों को धमकाया था कि नाबालिग पकड़ने के आरोप में उन पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डरा धमका कर डेयरी संचालक से चोरी के प्रयास की तहरीर ले ली। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इधर, तथ्यों और ग्रामीणों की दहशत को उजागर किया। जिस पर कोतवाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस ने गुरुवार देर रात इन घुमंतू बदमाशों के ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग के पिता पंडूराम और ताऊ निंबूराम पुत्र भादरराम निवासी ग्राम कांकड़ा, थाना पचेरी जिला झिंझनू (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निंबूराम के पास से एक तमंचा और पंडूराम के पास से एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने दोनों नाबालिग बदमाशों के साथ निंबूराम और पंडूराम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--------------
यह रहा आपराधिक इतिहास दातागंज। तमंचा समेत पकड़े गए निंबूराम के खिलाफ हरियाणा में 19 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें 18 मुकदमे तो कुरूक्षेत्र जनपद के कई थानों में हैं। जबकि एक मुकदमा अंबाला जिला के थाना शाह में धारा 379 के तहत दर्ज है। कुरूक्षेत्र जिले के नारायणगढ़ थाने में सात मुकदमें, ववैन थाने में चार, पेहवा में एक, शाहबाद में दो और इस्लामाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि इसी के भाई और एक नाबालिग के पिता रंगड़राम के खिलाफ इन्हीं थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं। जो पुलिस की पकड़ से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बड़ी घटना से बच गया पलिया गांव
दातागंज। बुधवार रात दोनों नाबालिग बदमाश पकड़े गए। नहीं तो इस कुनबे की कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। लोगों की माने तो यह बदमाश एक दो दिन पहले भी गांव में देखे गए थे। वह किसी ऐसे घर की तलाश में थे, जहां वह आसानी से लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकें। उसी वक्त लोगों को शक हो गया था कि यह लोग वही हो सकते हैं जिन्होंने साधु और गांव के दो लोगों को पीटा था। बुधवार रात इन्हें देखते ही ग्रामीणों ने ठान लिया था कि पकड़ कर पुलिस को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed