फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतरी महिलाएं, जमकर हंगामा

शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतरी महिलाएं, जमकर हंगामा

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतरी महिलाएं, जमकर हंगामा
फोटो-46,47, 48
विज्ञापन


लाठी-डंडे लेकर आईं महिलाएं बोलीं नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, हंगामा
आबकारी इंस्पेक्टर और दुकान मालिक के सामने शराब के खोखे को कर दिया तहस-नहस
भीड़ के समाने पुलिस वाले बेबस दिखे, नगनगर कौड़िया में कई दिनों से चल रहा है विरोध
दो बार पहले भी भीड़ दौड़ा चुकी है दुकान स्वामी के आदमियों को
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नूूरनगर कौड़िया में शराब का खोखा रखे जाने के विरोध में रविवार को महिलाओं समेत सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। गुस्साई महिलाओं ने आबकारी इंस्पेक्टर और दुकान स्वामी के सामने खोखे को तहस-नहस कर दिया। विरोध करने वालों ने साफ -साफ कहा है कि वह किसी भी हाल में गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। मौके पर मौजूद पुलिस वाले ग्रामीणों के सामने बेबस दिखे।
चंदौसी-आसफपुर हाईवे पर स्थित गांव नूरनगर कौड़िया में शराब की दुकान खोलने के बीते कई दिन से प्रयास चल रहे हैं। दो बार लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। रविवार की सुबह दुकान स्वामी अपने कर्मचारियों और आबकारी टीम ने शराब के खोखे को एक खेत में रखवा दिया। यह खबर इलाके में हवा के साथ फैल गई। गांव नूरनगर कौड़िया के अलावा दूदेपुर, आसफपुर, ढोरनपुर, डगरी आदि गांवों के सैकड़ों लोग जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। हाथों में डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। उनके आने की भनक लगते ही दुकान स्वामी ने खोखे के अंदर रखी शराब को निकलवा लिया। भीड़ ने आते ही खोखे को पलटकर तहस-नहस कर दिया। विरोध करने वालों ने कहा कि वह किसी हाल में यहां पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। भले ही इसके लिए उन्हें किसी भी स्थिति का सामना क्यों न करना पड़े। काफी देर तक हंगामा होने पर आबकारी टीम ने इसकी सूचना थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि भीड़ में शामिल लोगों के हाथ में लाठी-डंडे आदि हैं तो उसने खामोश रहना ही बेहतर समझा। पुलिस वालों ने लोगों को समझाने की कोशिश भी, लेकिन वह नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
प्रशासन की ओर से यह दुकान स्वीकृत हुई है। तब दुकान वहां पर लगकर रहेगी। वह आज बाहर हैं। मोहम्मद आवेश, एसडीएम बिसौली
..........
वर्जन-
पहले भी दुकान के विरोध में दो बार पब्लिक ने हंगामा किया है। अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है। पुलिस की मदद से दुकान को खुलवाया जाएगा। हरनारायण सिंह, आबकारी इंसपेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed