फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कुएं में गिरकर किसान की मौत

कुएं में गिरकर किसान की मौत

Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरकर किसान की मौत
demo pic
थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मैंथा प्लांट पर पिपरमेंट निकलवाने गए एक किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने प्लांट स्वामी पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस इसको हादसा मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यह घटना ग्राम गौतरा की है। गांव के मोहल्ला नरपत पट्टी निवासी 65 वर्षीय रामपाल पुत्र तिलक सिंह गुरुवार शाम गांव के मैंथा प्लांट पर अपना पिपरमेंट का तेल निकलवाने गया था। रात करीब दो बजे प्लांट पर उसका तेल निकला था। उसी प्लांट के बराबर में स्थित कुएं की कोठरी में तेल तोलने के लिए कांटा रखा था। कुएं के आधे हौद पर पटला पड़ा था। बाकी आधा कुआं खुला था। किसान रामपाल भी अपना तेल तोलने के लिए उसी कुएं में घुस गए और तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गए। इससे रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही किसान के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद जैसे-तैसे उन्हें कुएं से निकाला गया। परिवार वाले किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी उनके पास तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed