फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

Tue, 01 Aug 2017 07:18 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
वजीरगंज/बदायूं।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। साथियों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तीनों वाहन चोरों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि चोरी की कुछ और बाइक भी बरामद हो सकती हैं। पुलिस को यह कामयाबी वाहन चेकिंग के दौरान मिली। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम का एलान किया है।

वजीरगंज थाने के एसआई अजीत सिंह सोमवार शाम आरबी इंटर कॉलेज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर तीन संदिग्ध बाइक सवारों पर पड़ी। इनको भी पुलिस ने रोक लिया। कोई भी बाइक सवार कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद तीनों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पता लगा कि तीनों बाइक चोरी की हैं। तीनों इनको बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार ज्ञान सिंह पुत्र लटूरी निवासी गांव कल्यानपुर थाना अलीगंज, चंद्र प्रकाश पुत्र जसवंत निवासी गांव आजमपुर थाना आंवला और ब्रजपाल पुत्र ओम प्रकाश गांव आनंदपुर थाना आंवला जिला बरेली की निशानदेही पर पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के पास एक बंद पड़े खंडहर भट्ठे से सात और बाइक भी बरामद कीं। गिरफ्तार वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी कागजात बनवा कर बाइकों को बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed