फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन की पिटाई

कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन की पिटाई

Wed, 26 Jul 2017 05:50 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन की पिटाई
उझानी (बदायूं)। पठानटोला मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर पर बिजली कनेक्शन को काटने और मीटर उतारने पहुंचे लाइनमैन पर गृहस्वामी के भाई ने हमला कर दिया। पिटाई से लाइनमैन घायल हो गया। उसने उपकेंद्र पर पहुंचकर जेई समेत साथी बिजली कर्मियों को अवगत कराया। पुलिस ने घायल लाइनमैन का मेडिकल कराया है। मामला मंगलवार शाम का है। उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन प्रवेश कुमार को जेई बृजमोहन ने पठानटोला मोहल्ले में अनिल के घर बिजली कनेक्शन काटकर मीटर उतारने के लिए भेजा था। प्रवेश के साथ दूसरा लाइनमैन रमेश भी था। आरोप है कि उसी दौरान अनिल का भाई मोहित लाइनमैन पर हमलावर हो गया। लाइनमैन ने उससे यह भी कहा कि अनिल ने कनेक्शन कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा करा लिया है।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद मोहित ने प्रवेश की पिटाई कर दी। पिटाई से वह घायल हो गया। घायल प्रवेश ने उपकेंद्र पर जेई समेत बिजली कर्मियों को घटना की जानकारी दी। देर शाम जेई के साथ कई लाइनमैन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घायल प्रवेश की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर भी सौंप दी। प्रवेश ने बताया कि मोहित को नामजद करा दिया गया है। इसे लेकर मोहल्ले में भी काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घायल प्रवेश का मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed