फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1.77 million cattle traders robbed, shot

पशु व्यापारियों से 1.77 लाख की लूट, गोली मारी

Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। बिसौली रोड पर गांव लवेदपुर के पास बदमाशों ने बाइक सवार दो पशु व्यापारियों से असलहों के बल पर 1.77 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक पशु व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दहगवां निवासी पशु व्यापारी मुस्लिम और ओवेस पशु व्यापारी हैं। दोनों रविवार सुबह बाइक से खितौरा साप्ताहिक बाजार में पशुओं की खरीद करने जा रहे थे। रास्ते में गांव लवेदपुर के पास दोनों को छह बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर पशु व्यापारियों से 1.77 लाख रुपये लूट लिए। विरोध किया तो मुस्लिम को गोली मार दी और भाग गए। ओवेस किसी तरह मुस्लिम को लेकर सहसवान अस्पताल पहुंचा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दहगवां के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो सैकड़ों लोग सहसवान पहुंच गए। इन्होंने यहां कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। ओवेस की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुजरिया और सहसवान दोनों वारदातों का जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा। इनके संबंध में कुछ क्लू मिले हैं। -केके सरोज, सीओ सहसवान
विज्ञापन

 जिले में सिलसिलेवार लूट की वारदातें बनीं चुनौती
जिले में अचानक लूट की वारदातों में इजाफा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। चार दिन पहले भी दहगवां के तीन पशु व्यापारियों के साथ मुजरिया क्षेत्र में यही घटना हुई थी। जरीफनगर के कस्बा दहगवां के पशु व्यापारी फखरे आलम, नदीम और राशिद 19 अक्तूबर को बाइक से मुजरिया थाने के गांव कोल्हाई के साप्ताहिक पशु नखासे में पशुओं की खरीद करने आ रहे थे। रास्ते में मुजरिया थाने के गांव मेवाड़ी के पास बदमाशों ने फखरे आलम से एक लाख, राशिद से 90 और नदीम से 26 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर फखरे आलम को गोली मार दी थी। उसका अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि चार दिन  में पांच पशु व्यापारियों से लूट हुई है। लूट की इन घटनाओं ने पुलिस की किरकिरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से लूट का भी खुलासा नहीं
उसावां थाने के कस्बा म्याऊं निवासी गल्ला व्यापारी गोविंद पाठक ने इनोवा कार सवार चार बदमाशों ने 18 अक्तूबर की रात 3.20 लाख रुपये लूट लिए थे। गोविंद पाठक और उनके ड्राइवर धर्मेंद्र को बाजरा के खेत में बांध कर डाल दिया था। गोविंद पाठक वारदात वाली रात बरेली से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। इस मामले का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed