फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,political

सपा विधायक ब्रजेश यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime,political
ब्रजेश यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के मामले में सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव फंसते नजर आ रहे हैं। उस समय इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन विवेचना के दौरान तमाम लोगों की गवाही के बाद पुलिस ने विधायक ब्रजेश को आरोपी बनाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। विधायक ने इसे राजनीतिक द्वेष में की गई कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली में तैनात एसआई मुकेश कुमार ने 20 जनवरी 2022 को आईटी एक्ट, आचार संहिता व कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। यह वीडियो कुछ लोगों ने ट्वीटर पर अपलोड किया था और एक न्यूज चैनल भी इसे दिखा रहा था। दरोगा ने दर्ज कराया था कि वायरल वीडियो में एक प्रत्याशी मंच पर खड़ा होकर बयान देते दिख रहा था। बयान विवादित था। इस तरह के बयान और इसके मीडिया में वायरल होने से चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था। मौके पर भीड़ से कोविड प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा था। हालांकि तब ब्रजेश यादव को इस मामले में नामजद नहीं किया गया था बल्कि अज्ञात में आईटी एक्ट व आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फिर विवेचना के पहले पर्चे में ही ब्रजेश यादव का नाम शामिल कर दिया गया। अब सहसवान पुलिस ने ब्रजेश यादव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जब रिपोर्ट लिखी गई उस दौरान विधानसभा चुनाव चल रहा था। सभी नेता जनसभाएं कर रहे थे। मंच पर खड़े होकर मतदाताओं को रिझाने के लिए तीखे बयान दे रहे थे। इस वीडियो में एक प्रत्याशी कहते दिख रहा था कि अगर लड़के छोड़ दिए तो भाजपा नेता भागते दिखेंगे। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। उस पूर्व विधायक ब्रजेश यादव का नाम भी सामने आया। इस पर उस समय ब्रजेश यादव ने सफाई दी थी कि वीडियो काफी पुराना है, इसे नए तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये मामला विधानसभा चुनाव के दौरान का है। सहसवान कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वैधानिक तरीके से विवेचना के बाद सहसवान विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
-
यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान का है। सहसवान कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वैधानिक तरीके से विवेचना के बाद ही सहसवान विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
-
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस से मेरी बात हुई थी। तब कहा गया था कि रिपोर्ट को खत्म कर दिया जाएगा। अब राजनीतिक द्वेष में चार्जशीट लगाई है। मैंने पहले भी कहा था कि वीडियो आचार संहिता लगने से काफी पहले अक्तूबर 2021 का है, इस समय कार्यकर्ताओं से संवाद में ऐसा हुआ था। अब पुलिस ने चार्जशीट लगाने से पहले मेरा बयान तक लेना उचित नहीं समझा, कोर्ट में सच साबित हो जाएगा।
- ब्रजेश यादव, विधायक सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed