फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crime on Hanuman jayanti

हनुमान जयंती बवाल का ’जिन्न’ फिर बाहर आया, वारंट जारी होने पर चार युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2019 07:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Crime on Hanuman jayanti
तीन साल पहले हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान बवाल के मामले में कार्रवाई का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। सीजेएम कोर्ट ने दोनों पक्ष के 15 लोगों की गिरफ्तारी को वारंट जारी कर कोतवाली भेजा तो पुलिस ने दबिश देकर चार युवकों को मंगलवार को दबोच लिया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने चारों को सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का आयोजन हर साल ही किया जाता है लेकिन तीन साल पहले बिल्सी रोड बाजार में विवाद हो गया था। दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि उसने बवाल का रूप ले लिया। दो पक्षों की ओर से मारपीट और पथराव के दौरान करीब 10 लोग लहूलुहान हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज की थी। सीजेएम कोर्ट ने इस प्रकरण में दोनों पक्ष के 15 लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिए थे। दो दिन पहले ही वारंट कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने भी धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया। दरोगा शिवेंद्र भदोरिया ने बताया कि 15 वारंटियों में से भदवारगंज मोहल्ले के राजेश कुमार उर्फ बंटी, बहादुरगंज मोहल्ला निवासी सुमित शर्मा, आशीन और भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीन और भूरा बहादुरगंज मोहल्ले के याकूब के बेटे हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
उझानी। हनुमान जयंती शोभायात्रा उस दिन कछला रोड बाजार से किलाखेड़ा के रास्ते शाम को बिल्सी रोड बाजार में पहुंची तो झांकियों पर हमले का ऐसा शोर मचा कि भगदड़ मच गई। माहौल खराब होता देख डीएम और एसएसपी भी मौके पर आ गए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। आयोजकों ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए दो दिन तक बाजार बंद रखा था। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने एक स्थानीय नेता के सहयोग से बाजार खुलवाने में सफलता पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed