फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime news in district.

Budaun News: एक लाख की रंगदारी न देने पर कर दिया था फायर

Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
सिलहरी। रंगदारी नहीं दी तो युवक पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। फायर की आवाज पर हाईवे से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की नवादा चौकी क्षेत्र के गांव नवादा निवासी शरीफ हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 12 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह पप्पू सैफी, नसीम, फरमान बाईपास पर पटेल चौक पर शाहिद के चाय के खोखे पर बैठा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के ही आलमपुर पट्टी निवासी आस मोहम्मद वहां आ गया। गालीगलौज करते हुए उसने कहा कि आज जो जमीन बिकवाई है उसमें से एक लाख रुपये दो। रंगदारी न देने की बात कहने पर उसने तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। देर शाम उसे जेल भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed