{"_id":"68c5c97e43dd8e446d051cfe","slug":"crime-news-in-district-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146967-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उधारी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उधारी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, क्षेत्र में दहशत
Sun, 14 Sep 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया स्थित बदायूं-दातागंज मार्ग पर शनिवार को सहोरा और लखनपुर गांव के दो पक्षों में उधारी के रुपयों को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि दोनों पक्ष अपने-अपने गांव से समर्थकों के साथ लग्जरी कारों से मौके पर पहुंचे और ढाबे पर पहुंचकर फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान दातागंज की ओर से किसी अधिकारी की सायरन बजाती गाड़ी आती देख आरोपी भाग निकले। घटना के समय हल्का पुलिस को भनक तक नहीं लगी जिससे क्षेत्र में पुलिस की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद