{"_id":"68c47940d0b46947fe0c2786","slug":"crime-news-in-district-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146899-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटे पत्नी के अपहरण के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटे पत्नी के अपहरण के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 13 Sep 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मां-बेटे का अपहरण के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अजब निवासी 19 वर्षीय गौतम का कहना है कि 10 मई 2025 की शाम करीब चार बजे वह अपनी ससुराल पलिया गांव से दातागंज के लिए आ रहा था। उन्हें कोई सवारी नहीं मिली थी। इसलिए वह पलिया गांव से दातागंज के लिए पैदल ही चल दिए थे। वह दातागंज और पलिया गांव के बीच पहुंचे थे। तभी अचानक पीछे से एक ईको कार आई। उसमें कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी सत्यवीर, उसकी मां रामरती और संदीप समेत चार अज्ञात लोग सवार थे। वह कार से उतरे और उन्होंने उसकी पत्नी रीता व एक वर्षीय बेटे कार्तिक को जबरन बैठा लिया और उन्हें अपहरण करके ले गए।
वह इस घटना के बाद दातागंज कोतवाली पहुंचा लेकिन वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद