फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,Investigation will be done to capture the pond by making a 'grave' in Hasanpur, team formed

हसनपुर में कब्र बनाकर तालाब कब्जाने की होगी जांच, टीम गठित

Thu, 04 Aug 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime,Investigation will be done to capture the pond by making a 'grave' in Hasanpur, team formed
मूसाझाग/दातागंज (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में ‘कब्र’ बनाकर सरकारी तालाब कब्जाने के मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने एक टीम गठित कर दी है। जल्द ही तालाब की नपत कराकर सच्चाई खंगाली जाएगी। उसके बाद मामले में कार्रवाई होगी। यह मामला ग्राम पंचायत मैल्हापुर के मजरा हसनपुर का है। गांव में एक बड़ा तालाब है। अधिकारियों ने उसे सौंदर्यीकरण कराने के लिए चिह्नित किया है। यह जगह सरकारी अभिलेखों में सरकारी तालाब के नाम से दर्ज है लेकिन हसनपुर के कुछ खुराफाती तत्वों ने मिट्टी डालकर वहां कब्र बना दी।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को गांव में विवाद होते-होते बचा। हालांकि सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। खुराफाती तत्व भागने में सफल रहे। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम दातागंज से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया। जिस पर एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि ने तालाब की नपत कराने के लिए एक टीम गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि तालाब की जल्द ही नपत कराई जाएगी। इसमें सच्चाई के आधार पर कार्रवाई होगी। अगर वास्तव में कब्र बनाकर तालाब कब्जाया गया है तो एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

अति संवेदनशील रहा है हसनपुर गांव
मूसाझाग का हसनपुर गांव अतिसंवेदनशील रहा है। एक समुदाय के लोग ग्राम देवता का मंदिर निर्माण करा रहे थे। निर्माण लगभग पूरा हो चुका था, तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने खुराफात कर दी। इससे दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। इस मामले को लेकर डेढ़ साल तक गांव में पीएसी तैनात रही। इसके अलावा एक रास्ते को लेकर गांव में विवाद चल रहा है। सरकारी तालाब में ‘कब्र’ बनाने का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर गांव में तालाब की जगह में कब्र बनाने के संबंध में शिकायत आई है। इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही इसकी नपत कराई जाएगी। अगर तालाब पर कब्जा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर होगी।
- रामशिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed