फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime in ujhani

स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा करने वाला ग्राण गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 08:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
crime in ujhani
उझानी (बदायूं)। कुआडांडा गांव के प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर फिर से कब्जा कर लिए जाने के बाद लेखपाल गंगा सेवक की ओर से पुलिस ने ग्रामीण के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया। तीन दिन पहले ही पुलिस और राजस्व कर्मियों ने खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा में ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान के रूप में आवंटित किया गया था। करीब दो महीना पहले गांव के ही मुनेश ने खेल मैदान पर कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार सदर के निर्देश पर राजस्व कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन दिन पहले ही खेल मैदान को कब्जा मुक्त करा दिया था। आरोप है कि इसके अगले दिन ही मुनेश ने खेल मैदान पर फिर से कब्जा कर लिया। इसकी भनक लगते ही गुरुवार को राजस्व कर्मी फिर मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने देर शाम ही मुनेश के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मुनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed